विशेष मिट्टी की हांडी में गोबर के कंडों पर पके शुद्ध देसी गाय के दूध, बिलोना घृत से बना यह च्यवनप्राश कफ और वात के रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी औषधि है।
जैविक देसी आंवलों से बना यह च्यवनप्राश त्रिदोष नाशक है।
– देसी गाय के गोबर, गोमूत्र आधारित खेती से प्राप्त गन्ने को बिना किसी केमिकल का प्रयोग कर के तैयार की गई शुद्ध खांड की मिठास लिए यह च्यवनप्राश मधुमेह के रोगियों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है।
– जंगल की विशेष औषधियों के रस को ग्रहण कर के छोटी मक्खी द्वारा तैयार 1 साल पुराने छत्तो को बिना नुक्सान पहुचाये, प्राचीन आदिवासी अहिंसक पद्धति से प्राप्त शुद्ध शहद से बना यह च्यवनप्राण कफ के रोगियों के लिए विशेष लाभकारी है।
च्यवनप्राश को बनाते समय अल्युमीनियम के पात्रों का प्रयोग नहीं किया गया है।
च्यवनप्राश के बनाने के लिए औषधियों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है।
च्यवनप्राश के बनने के बाद भी लंबे समय तक इसकी गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए कांच के पात्र में पैकिंग की व्यवस्था की गई है। गौशाला के सात्विक प्रांगण में बना यह व्यवनप्राश आपका अपने बच्चों को दिया जाने वाला सबसे उत्तम उपहार है।
घटक: आंवला, गौ घृत, शहद, मिश्री, पाटला छाल, अरणी, गंभारी, बेल, श्योनक, गोखरू, शालपर्णी, छोटी कटेली, पीपल, मुनक्का, गिलोय, छोटी हरड़, भूमि आंवला, अडूसा, जीवंती, काकोली, क्षीर काकोली, वंश लोचन, दालचीनी, नागकेसर, सफेद मूसली, शतावर, अश्वगंधा, विदारीकंद, पोसकर मूल, मेदा, महामेदा, कमल, अगर, जीवक, बला, काकबासा


Reviews
There are no reviews yet.